lock down : मुस्लिमों को डराने के लिए प्लान किया कोरोना इजेक्शन !

Coronavirus : आजाद ग्रुप से जुड़े दो लोगों को तलाश रही पुलिस, विभिन्न धाराओं में दर्ज किया प्रकरण 



उज्जैन. धर्म विशेष (मुस्लिमों) को डराने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप (आजाद ग्रुप) से जुड़े लोगों ने फर्जी व गलत जानकार दी। इस रिपोर्ट के अनुसार मुस्लिम लोगों को जबरदस्ती पकड़ा जा रहा है। उन्हें आईसोलेशन के नाम पर रखकर कोरोना का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। आजाद ग्रुप में जैसे ही यह रिपोर्ट पोस्ट हुई। मुस्लिम लोगों में हड़कंप मच गया है। सूचना पुलिस और प्रशासन के लोगों तक पहुंची। इसके बाद तत्काल माधव नगर पुलिस ने रिपोर्ट पोस्ट करने वाले नंबर के साथ दो एडमिन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर इन लोगों की तलाश शुरू की है। बता दे कि आरोपी भी उक्त धर्म से ही संबंध रखते है।
कोरोना की आड़ में धर्म राजनीति शुरू 
भारत में कोई भी विषय राजनीति से अछुता नहीं रह सकता है। कोरोना को लेकर कांग्रेस और भाजपा शुरू से ही हो रहा था। भाजपा से जुड़े लोग खुद राजनीति चमका कर विपक्ष को राजनीति नहीं करने की सलाह दे रहे थे। इसी बीच दिल्ली की मजिस्द से मुद्दे में धर्म भी घुल गया है। अब कोरोना विषय पर तेजी से हिंदू-मुस्लिम होने लगा है। 
लगातार प्रशासन दे रहा चेतावनी 
कोरोना वायरस की गंभीर स्थितियों को नजरअंदाज कर झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने वालों को लगातार प्रशासन चेतावनी दे रहा है। कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी गई है, लेकिन लोगों सुधरने को तैयार नहीं है। जमकर एक-दूसरे के खिलाफ पोस्ट करने में जुटे हुए है। 


हिंदी खबर अपडेट के लिए लाइक कीजिए फेसबुक पेज  और  ट्विटर पर... Like for Hindi news updates  facebook Vikram darshan & twitter Vikramdarshan